गोंडा: कुश्ती संघ के ज्वाइंट सेक्रेट्री विनोद तोमर ने पत्रकारों से बातचीत की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

गोंडा: खबर उत्तर प्रदेश के गोंडा से है।जहाँ भारतीय कुश्ती संघ और उसके पदाधिकारियों पर लग रहे आरोपों के बीच आज कुश्ती संघ के ज्वाइंट सेक्रेट्री विनोद तोमर ने पत्रकारों से बातचीत की।

नंदिनी नगर स्टेडियम में हो रही ओपन नेशनल चैंपियनशिप में शिरकत करने आए ज्वाइंट सेक्रेट्री विनोद तोमर ने सफाई देते हुए कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने खुद को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से फिलहाल अलग कर लिया है। जांच होने तक बृज भूषण सिंह किसी भी बैठक में शामिल नहीं होंगे और ना ही बतौर अध्यक्ष कोई काम करेंगे। आज अयोध्या के एक निजी होटल में होने वाली काउंसिल की बैठक में बृज भूषण सिंह अपनी बात जरूर रखने वाले थे लेकिन वो भी रद्द हो गयी।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी

विनोद तोमर ने यह भी साफ किया कि बृजभूषण बतौर अध्यक्ष कोई भी निर्णय नहीं ले सकेंगे। ज्वांइट सेक्रेटरी ने यह भी बताया कि  अयोध्या के एक निजी होटल में जनरल काउंसिल की बैठक होने वाली थी और 54 लोग प्रतिभाग करने वाले थे।लेकिन रद्द हो गयी। फेडरेशन की बैठक के बाद कल प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और उसमें फेडरेशन पर लग रहे आरोपों के अलावा अन्य सभी बातों पर जवाब दिया जाएगा।

ALSO READ:  UK :ज्योति दानू UKD के छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

तोमर नन्दिनी नगर स्टेडियम में आयोजित नेशनल ओपन चैंपियनशिप में शिरकत करने आए थे और उन्होंने कहा कि इसके पहले खिलाड़ियों ने अब तक उनसे कोई शिकायत नहीं की और फेडरेशन की गाइड लाइन में खिलाड़ियों की सुख सुविधा और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखने का जिक्र है। फिलहाल जो भी परिस्थितियां होंगी वह कल जनरल काउंसिल की बैठक के बाद सामने आएगी।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English