ऋषिकेश : जोगीवाला माफ़ी में सड़क निर्माण अच्छी गुणवत्ता से हुआ तो ग्रामीण मुस्कराये, ब्लॉक अध्यक्ष पोखरियाल का जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : ग्राम पंचायत जोगीवाला माफ़ी में सड़क निर्माण लम्बे समय से लंबित पड़ा हुआ था. ऐसे में ग्रामीण काफी समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे. प्रधान संगठन के अध्यक्ष सोबन सिंह कैंतुरा ने जानकारी देते हुए बताया,लम्बे समय से हम सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे. ऐसे में डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष भगवान सिंह पोखरियाल के प्रयासों से यह सड़क निर्माण पूरा हो पाया है. साथ ही अच्छी गुणवत्ता के साथ कार्य किया गया. ऐसे में हम उनका आभार जताते हैं. उनके द्वारा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया जारी है. मंगलवार को वार्ड नंबर 8 में 160 मेयर सड़क का निर्माण किया गया. साथ में ग्रामीणों को सड़क निर्माण में अच्छी गुणवत्ता मिली तो ग्रामीण खुश दिखे. इस अवसर पर कुशाल सिंह रावत, लोकेंद्र, चेत सिंह, वार्ड सदस्य पूजा रावत व् अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे.

Related Articles

हिन्दी English