उत्तरकाशी : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 148 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 2 गिरफ्तार, एसपी उत्तरकाशी ने टीम को दिया 10,000 का नगद पुरस्कार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी पुलिस ने शराब तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और शराब भी बरामद की गयी है. रात्रि को प्रभारी एसओजी अजय सिंह व सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में एसओजी एवं धरासू पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान देवीसौड़ आर्कब्रिज के पास यात्री स्टैण्ड पर करीब साढ़े तीन बजे दो व्यक्तियों यतेन्द्र व यशपाल सिंह को वाहन संख्या-UK 09CA-0778 (पिकअप बुलेरो) से 148 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। वाहन को पुलिस द्वारा मौके पर ही सीज कर दिया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध थाना धरासू पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72, 188 भादवि व आपदा प्रबन्धन अधिनियम की धारा 51(B) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस कटिबद्ध है, हमारी पुलिस टीमें चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों तथा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार सक्रिय है, अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। उक्त पुलिस टीम की सराहना करते हुये उनके द्वारा उत्साहवर्धन हेतु टीम को 10,000 रु0/ का नगद पारितोषिक प्रदान किया गया।

ALSO READ:  UK : रायवाला के पास ट्रेन से कटी अज्ञात महिला, दाहिने हाथ में टैटू बना हुआ है

जो गिरफ्तार किये गए हैं उनके नाम हैं :
1- यतेन्द्र पुत्र दीपलाल निवासी ग्राम मल्ली तह0 चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी उम्र-27 वर्ष।
2- यशपाल सिंह परमार पुत्र अतुल सिंह परमार निवासी ग्राम बदाणगांव तह0 चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी उम्र-42 वर्ष।

ALSO READ:  UK :ऋषिकेश को मिली 357 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात: आर.डी.एस.एस. योजना के तहत भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें; महापौर  शंभू पासवान  ने किया शुभारंभ

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1- निरीक्षक अजय सिंह- प्रभारी SOG UKI
2- उ0नि0 दीनदयाल सिंह रावत-थाना धरासू
3- उ0नि0 रोहित कुमार –थाना धरासू
4- कानि0 अमित कुमार-थाना धरासू
5- कानि0 जसवन्त सिंह –थाना धरासू
6- कानि0 औसाफ खान- SOG UKI
7- कानि0 सुनील राणा- SOG UKI
8- कानि0 काशीष भट्ट- SOG UKI
9- कानि0 पवन चौहान-ADTF UKI

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English