उत्तरकाशी : केलसू के प्रवीण राणा का विश्व की 7 चोटियों का फतेह करने का है लक्ष्य, एवरेस्ट और किलिमंजारो चोटी कर चुके हैं अब तक फतह (वीडियो देखिये)

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

वीडियो देखिये–

https://youtu.be/vwf-SpQFhP4

सुभाष बडोनी की रिपोर्ट-
उत्तरकाशी :उत्तरकाशी के प्रवीण राणा ने दुनिया के सात महा दीप के 7 बड़ी चोटियों को फतह कर भारत का झंडा फहराने का लक्ष्य रखा हुआ है। प्रवीण राणा ने दुनिया की सबसे ऊंची छोटी माउंट एवरेस्ट (नेपाल में) को 21 मई 2022 को सफल आरोहण करने के बाद 4 फरवरी 2023 को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे उंची छोटी किलिमंजारो का सफल आरोहण किया है। वह लगातार अपने लक्ष्य की और बढ़ रहे हैं। प्रवीण राणा ने बताया है कि उनका लक्ष्य विश्व की सात ऊंची चोटियों पर भारत का झंडा फहराने का है। जिससे उत्तरकाशी का नाम के साथ देश का नाम रोशन हो सके। प्रवीण राणा उत्तरकाशी जिले के केलसू गांव के मूल निवासी हैं. प्रवीण राणा का सपना सातों महाद्वीपों की ऊंची चोटियों को फतह करने के लिए अभी कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह यह विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं।

ALSO READ:  UK : गीता आश्रम में धर्म प्रचारक ब्रह्मलीन स्वामी संतोषानंद सरस्वती की छठी पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Related Articles

हिन्दी English