उत्तराखंड : नानकमत्ता गुरूद्वारे के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की गोली मार कर हत्या, देखिये Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हमलावर–CCTV फुटेज जो सोशल में वायरल हो रही है, देखिये–

उधम सिंह नगर : खबर  नानकमत्ता से है…नानकमत्ता गुरुद्वारे  के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की दो अज्ञात बाइक स्वर बदमाशों ने गोली मरकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार सुबह की है. हमलावरों की CCTV में भी तस्वीरें कैद हुई हैं. फूटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.. सूचना के मुताबिक,  तरसेम सिंह रोज की तरह डेरे पर बैठे थे. तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. आनन-फानन में तरसेम सिंह को खटीमा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौके भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.

ALSO READ:  UK :महापौर शम्भू पासवान  ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, नगर स्तरीय क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
हमलावर

डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे पुलिस को  सूचना मिली की 6.15- 6.30 बजे के बीच दो बाइक सवार बदमाशों ने नानकमत्ता गुरूद्वारे में प्रवेश किया और प्रमुख जत्थदेयर बाबा तरसेम सिंह को  गोली मार दी. उन्होंने तुरंत खटीमा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. यह बहुत ही गंभीर घटना है और मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है. एसएसपी मौके पर हैं,  पुलिस अधिकारी  मौके के हालात का जायजा लेंगे. जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गयी है, जिसमें एसटीएफ और लोकल पुलिस के अधिकारी शामिल हैं. 

ALSO READ:  UK : उत्तरकाशी में 40 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू, शेष के लिए सुबह 6 बजे से फिर शुरू होगा अभियान, CM ने खुद संभाली कमान
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English