UP : सुलतानपुर में आंधी-अंधड़ का कहर, मासूम समेत 7 की मौत, 21 घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
UP : सुलतानपुर जिले में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। जिले के बल्दीराय, कादीपुर और सादर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हादसों में एक मासूम सहित सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ के अनुसार, कुड़वार क्षेत्र के पूरे शिव वंश गांव में बिजली का खंभा गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जो अपनी बहन की शादी में शामिल होने घर आया था। बल्दीराय क्षेत्र में एक 8 वर्षीय बच्ची की छप्पर गिरने से जान चली गई, जिससे गांव में शोक का माहौल है।सिंघनी गांव में पेड़ गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। हलियापुर और अखंडनगर क्षेत्रों में भी कच्चे मकान ढहने और पेड़ गिरने की घटनाओं में कई लोग प्रभावित हुए।तेज आंधी के कारण कई गांवों में पेड़ उखड़ गए और संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और राहत कार्य जारी है।
Ad

Related Articles

हिन्दी English