UP : 72 घंटे में पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री, बहन के प्रेम संबंध से नाराज़ भाई ने रेत दिया गला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • गाजियाबाद में  ऑनर किलिंग का खौफनाक खुलासा: बहन के प्रेम संबंध से नाराज़ भाई ने रेत दिया गला
  • वेव सिटी पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री, 500 CCTV खंगालकर हत्यारे भाई को दबोचा
गाजियाबाद : वेव सिटी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव में ज्वार के खेत से मिले युवती के शव की गुत्थी को पुलिस ने महज 72 घंटे में सुलझाते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी मृतका के सगे भाई दीपक कुमार (24) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आरी का ब्लेड भी बरामद किया गया है।
23 जुलाई को खेत में गला कटी युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने 400 से 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, बीटीएस डाटा और मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण किया तथा दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों और मेनुअल इनपुट के आधार पर 26 जुलाई को आरोपी को काजीपुरा स्थित झुग्गी-झोपड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया।
डीसीपी सिटी धवल जयसवाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी बहन रीमा एक युवक से शादी करना चाहती थी। वह इसका लगातार विरोध कर रहा था। 22 जुलाई को इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में उसने पहले बहन का गला दबाया और फिर पेंट-पीओपी के काम में इस्तेमाल होने वाले आरी के ब्लेड से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। शव को ज्वार के खेत में छिपाकर वह फरार हो गया।

Related Articles

हिन्दी English