UP : अमरोहा में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस के दरोगा, सिपाही और दो सीआरपीएफ कर्मियों पर आरोप, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
मामला उत्तरप्रदेश के अमरोहा जिले का है. आरोप है कि CRPF के दो जवान युवती को मेरठ से अमरोहा के हसनपुर लेकर आए थे।युवती हरियाणा की है..वह और मोहित दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे. यहां उन्होंने अपने जानने वाले दरोगा और सिपाही के साथ मिलकर युवती को धार्मिक स्थल पर ले जाने के बहाने एक फार्म हाउस पर वारदात की। फार्म हाउस उत्तराखंड के जनप्रतिनिधि का बताया जा रहा है. पीड़ित लड़की ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हसनपुर कोतवाली में तैनात दरोगा संजय तोमर और सिपाही प्रमोद मलिक शामिल हैं। इनके अलावा दो CRPF जवान मोहित और असम में तैनात इंस्पेक्टर लालाराम यादव को भी पकड़ा गया है। मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र का है। घटना मंगलवार देर रात की है। CRPF के आलाधिकारियों को भी सूचित किया गया है दोनों कर्मियों के अपराध में लिप्त होने के मामले में. मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है.



