UP : सहारनपुर में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने तहसील बेहट के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, राशन किटें वितरित की

Mantri Badh Kshetra Daura

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सहारनपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शनिवार को तहसील के बेहट- अब्दुल्लापुर मार्ग, बुबका- कोठड़ी सड़क मार्ग पर हुए कटाव, बुबका – दयालपुर व बेहट – अब्दुल्लापुर सम्पर्क मार्ग पर ध्वस्त हुई पुलियाओ का बारीकी से निरीक्षण किया और राज्य मंत्री ने पी डब्लू डी के अधिकारियों को ध्वस्त हुई पुलियाओ के निर्माण एवं क्षतिग्रस्त हुए मार्गो को जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए।

वही झिझौली 33 ,नगला खुर्द में 44 लोगो को राशन किटे भी वितरित की गयी पीड़ित लोगों से वार्ता करते हुए उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का अनुपालन का जिक्र करते हुए कहा कि आज वह बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण करने आए थे और मुख्यमंत्री के आदेश के अनुरूप उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से उनका हाल जाना उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह पीड़ितों की हर संभव मदद करें और बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त पुलियाओ, सड़कों आदि की तुरंत मरम्मत कराकर उन्हें दुरुस्त कराएं उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह देवीय एवं प्राकृतिक आपदा है जिसमें हर किसी को पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।इस दौरान उपजिलाधिकारी दीपक कुमार,तहसीलदार प्रकाश सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा डीसीडीएसएफ के चेयरमैन सोनेन्द्र राणा, ब्लॉक प्रमुख चौधरी विश्वास, मुजफ्फराबाद ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर,जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र कश्यप, भाजपा नेता अभय राणा,बिजेंद्र सैनी,जसवंत राणा ,अर्जुन सिंह, बॉबी चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English