UP : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार,शाहजहांपुर में ट्रेन से हुई गिरफ़्तारी

अमिताभ ठाकुर को जांच में सहयोग नहीं करने का लगाया आरोप, देवरिया में हुआ था मुक़दमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के चर्चित पूर्व  IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने  गिरफ्तार किया है.  अमिताभ ठाकुर ट्रेन में लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे. शाहजहांपुर में सादा कपड़े में कुछ पुलिसकर्मी ट्रेन में आए. STF  अमिताभ ठाकुर को ले गयी.  उन पर पिछले दिनों देवरिया में एक FIR दर्ज की गई थी.  अब उन्हें देवरिया ले जाया रहा है.  आपको बता दें कि अमिताभ ठाकुर भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. जब नौकरी में थे तब भी चर्चित थे  रिटायर होने के बाद भी चर्चा में है.  हाल ही में उन्होंने कानपुर के अधिवक्ता अखिलेश दुबे की संपत्तियों की गहन जांच कराने की मांग की थी. इसके लिए मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर को पत्र भी लिखा था. उन्होंने मंडलायुक्त कार्यालय के एक कर्मचारी की भूमिका पर भी सवाल उठाये थे.   पत्र के अनुसार उन्होंने साकेतनगर स्थित पार्क की जमीन पर कब्जाकर किशोरी वाटिका गेस्ट हाउस बनाने और अखिलेश दुबे के कार्यालय के आवंटन की जांच की मांग की थी. इसके अलावा अवैध तरीके से बृजकिशोरी दुबे स्कूल संचालितकरने का भी आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा था कि ऐसी सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाए जाएं और आरोपियों से अवैध कब्जे या अवैध लाभ से कमाई गई संपत्ति की रिकवरी भी की जानी चाहिए!

Related Articles

हिन्दी English