UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन

ADVERTISEMENTS
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ …प्रत्येक मंगलवार की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज अंकुरण फाउंडेशन सुल्तानपुर द्वारा संचालित अंकुरण रसोई के माध्यम व रोटी खाओ रोटी खिलाओ संस्था के सहयोग से मेडिकल कालेज प्रांगण में भोजन वितरण सेवा कार्य सम्पन्न किया गया।
——————————–
इस सेवा कार्य के अंतर्गत लगभग 300 जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। सेवा कार्य में हमेशा की भांति अनुपमा मैम का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।अंकुरण महिला टीम से सुरम्या दीदी का विशेष सहयोग रहा,सभी के लिए अम्बार का अचार उनकी तरफ से वितरित किया गया।कार्यक्रम में संस्था के मो आरिफ खान,आशीष, जावेद,प्रतीक सिंह,मुकेश, जमील अहमद व अन्य सदस्यों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। सभी सहयोगियों के सेवा भाव समर्पण एवं सहयोग से यह पुनीत कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।



