उन्नाव : सड़क हादसे में दो महिला पुलिस कर्मी समेत तीन पुलिसकर्मियों की जान गयी, सीएम योगी ने जताया दुख

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उन्नाव :उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सड़क दुर्गटना में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी. जिसमें दो महिला सिपाही हैं. एक सीअपाहि घायल हो गया है. हादसा उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ है.हउन्नाव में शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया. इससे तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. जबकि एक सिपाही घायल हो गया. मृतकों में दो महिला सिपाही भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव सड़क दुर्घटना में पुलिस कर्मियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. सीएम योगी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही जिला प्रशासन को इनके उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए.

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

हादसा उस समय हुआ, जब एक टैंकर अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी पर पलट गया.दरअसल, शुक्रवार की रात उन्नाव हरदोई मार्ग पर पुलिस की गाड़ी जा रही थी. पीछे से एक टैंकर भी आ रहा था. इसी दौरान सफीपुर कोतवाली में महदीखेड़ा पुलिया के पास टैंकर ने पुलिस की गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास किया. इसी दौरान अचानकर संकरी पुलिया आ गई और टैंकर चालक ने ब्रेक लगा दिया, जिससे टैंकर अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी पर पलट गया. पीछे से आ रहा एक बाइक सवार भी टैंकर से भिड़ गया.

टैंकर दूध का था. महदी खेड़ा पुलिया के पास पुलिस की गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की में टैंकर अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी पर पलट गया.हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे. सड़क हादसे में महिला सिपाही रीता कुशवाह, शशिकला और चालक कृष्णेंद्र की मौत हो गई. पुलिस ने घायल सिपाही आनंद को नजदीकी अस्पताल में भेजा, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक, टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है. गाड़ी नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है. वहीं हादसे की सूचना पर एसपी भी मौके पर पहुंचे. काफी देर रात उन्नाव-हरदोई मार्ग बंद रहा, जिससे यातायात बाधित रहा.

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English