ऋषिकेश : देहरादून तिराहे पर यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंका

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : शुक्रवार को यूथ कांग्रेस ऋषिकेश द्वारा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार का फूंका पुतला। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति ने कहा कि जिस प्रकार असम पुलिस द्वारा हमारे कांग्रेस नेता राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को जबरन गिरफ्तार कर ले जाया गया उससे पूरी यूथ कांग्रेस विरोध जताती है इससे साफ प्रतीत होता है कि केंद्र सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है और जो यह सत्ता में बैठी तानाशाह सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है और यह सोच रहें हैं कि ईडी सीबीआई का डर दिखाकर कांग्रेस नेता डर जाएंगे पर हर एक सच्चा कांग्रेसी इस तानाशाह सरकार के खिलाफ लड़ता था लड़ता रहेगा।

ALSO READ:  ऋषिकेश में नदी के बीच टापू पर फंसा 19 वर्षीय युवक, SDRF के जांबाजों ने बढ़ाया मदद का हाथ

यूथ कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव गौरव राणा व प्रदेश महासचिव सौरभ वर्मा ने कहा कि हमारे नेता राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा रायपुर महाधिवेशन में जा रहे थे. असम पुलिस द्वारा जबरन हवाई जहाज से उन्हें नीचे उतारा गया. बदसलूकी कर गिरफ्तार किया गया जो कि निंदनीय व शर्मनाक है. जिससे साफ दर्शाता है कि केंद्र सरकार पूरी तरह डर चुकी है. तभी उन्हें यह झूठे षड्यंत्र रचने पढ़ रहे हैं. यह कितने भी षड्यंत्र रच लें फिर भी देश के सभी आमजन कांग्रेस के साथ इस तानाशाह सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे। इस दौरान, मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष विकास केवट, हिमांशु कश्यप, दीपक कुमार, वसीम अली, देव बोहरा, निशांत बागड़ी, वसीम, रविन्द्र यादव, सुधाकर, गौरव झा, अनीश पुनिया, विकास असवाल, गौरव जोशी, अभिषेक राणा, हर्ष कुमार, आदि मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK :  अंकिता भंडारी की बरसी पर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में दी श्रद्धांजलि, CBI जांच में धीमी गति के विरोध में वनंत्रा रिजॉर्ट तक निकाला मार्च
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English