UK:हरिद्वार के पथरी में दो साधुओं की हत्या, शव मंदिर परिसर में दबाये हुए मिले

दो दिन से मंदिर में ठहरे तीन अज्ञात साधु भी लापता मिले

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
हरिद्वार: हर नगरी हरिद्वार जिले के पथरी इलाके में बेहद दुखद खबर आ रही है. यहाँ पर दो साधुओं के शव मिले हैं. मंदिर परिसर में दबाये हुए थे. मंगलवार को पथरी के शिवगढ़ में दो साधुओं की हत्या से हड़कंप मच गया। दोनों साधु सेवा गिरी और उत्तम गिरी लंबे समय से शिवगढ़ के पुराने शिव मंदिर में रह रहे थे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक,  एक दिन पहले  मंदिर में कोई गतिविधि और न दोनों साधु मिलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो दोनों साधुओं के शव मंदिर परिसर में दबाए हुए मिले।जिनकी धारदार हथियार से गोदकर हत्या की गई थी।इसके साथ ही दो दिन से मंदिर में ठहरे तीन अज्ञात साधु भी लापता मिले। पुलिस को अब इन तीनों संदिग्ध साधु वेशधारियों पर ही हत्या का शक है। जो हत्या के बाद गायब बताए जा रहे हैं।पुलिस के मुताबिक, शिवगढ़ गांव में काफी पुराना शिव मंदिर है, जिसमें सेवा गिरि और उत्तम गिरि लंबे समय से रह रहे थे। कल दोनों साधु मंदिर परिसर में नजर नहीं आए तो ग्रामीणों को शक हुआ। खोजबीन के दौरान मंदिर परिसर में दोनों के शव जमीन में दबे मिलने से सनसनी फैल गई।
सीओ लक्सर देवेंद्र नेगी, पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि शनिवार रात से तीन साधु वेशधारी मंदिर परिसर में दोनों साधुओं के पास ठहरे थे, लेकिन अब तीनों गायब बताए जा रहे हैं।एस एसपी का दावा है कि शीघ्र मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Articles

हिन्दी English