UK:हल्द्वानी की रैली के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ के दोषियों पर कार्रवाई और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में यह संघर्ष है :मोहित उनियाल

ADVERTISEMENTS
देहरादून : सोमवार को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया. इस दौरान प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्त्ता पहुंचे थे देहरादून. हल्द्वानी की रैली के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ के दोषियों पर कार्रवाई और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में यह संघर्ष बताया. परवादून कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल के मुताबिक़, “मुकदमों से डरे नहीं, जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के कांग्रेसजन…आज देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर #मुख्यमंत्री_आवास कूच में #डोईवाला व #ऋषिकेश कांग्रेस के साथ जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल व सभी कांग्रेसजन शामिल हुए।हल्द्वानी की रैली के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ के दोषियों पर कार्रवाई और आदरणीय राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में यह संघर्ष है।यह लड़ाई सम्मान, समानता, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की रक्षा की है।सत्ता चाहे जितना दबाए—कांग्रेस की आवाज़ और संघर्ष नहीं रुकेगा!कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सभी साथियों को सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी।।”



