दिल्ली में UKD का प्रदर्शन शेफ केशव नेगी को न्याय देने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
नई दिल्ली : रविवार को  दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे उत्तराखंड क्रांति दल के नेता, कार्यकर्त्ता..मालवीय नगर रेस्टोरेंट अग्निकांड मामले में शेफ केशव नेगी को गिरफ्तार किया गया है दिल्ली पुलिस के द्वारा. उसी मामले को लेकर न्याय की मांग कर रहे थे UKD के कार्यकर्ताओं ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया. उक्रांद नेता प्रमिला रावत ने जानकारी देते हुए बताया,  “जंतर मंतर  पहुँचकर भाई केशव नेगी जी को अपना समर्थन दिया गया। हमारा मानना है कि केशव भाई को गलत तरीके से फँसाया गया है और वे बेगुनाह हैं। आज बड़ी संख्या में जनमानस, मातृशक्ति और युवा शक्ति उनके समर्थन में दिल्ली में एकत्रित हुए।सभी मातृशक्ति, युवा साथियों एवं उत्तराखंड प्रेमियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद, जिन्होंने न्याय की इस लड़ाई में अपनी सहभागिता निभाई।हमें माननीय न्यायालय पर पूर्ण विश्वास है कि सत्य की विजय होगी और केशव भाई को शीघ्र न्याय एवं रिहाई प्राप्त होगी।”
ALSO READ:  UK : ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English