UK : तेल की कीमतें बढ़ी तो ऋषिकेश में कांग्रेस ने लोगों को मेलोडी टॉफी खिला कर जताया विरोध

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • राजनीति के बीच फंसी मेलोडी टॉफी, मिठास में डूबा सत्ता पक्ष और आग बबूला हुआ बिपक्ष, अलग अलग अंदाज में

ऋषिकेश : उत्तराखंड में पहली बार पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचने पर ऋषिकेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज वहां पेट्रोल भरवाने आए ग्राहकों को “मेलोडी टॉफ़ी” बांटकर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट एवं पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि लगातार बढ़ती बेतहाशा महंगाई से आम व गरीब जनता का अपने परिवार का भरण पोषण करना बहुत कठिन हो गया है। आज लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों चीजों और खाद्य सामग्री पर पड़ रहा है। मोदी सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और जनता सरकार की गलत नीतियों के कारण आर्थिक बोझ से बेहद परेशान है।

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष राकेश अग्रवाल व ललित मोहन मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड में पेट्रोल की कीमत कई जिलों में 100 रुपये के पार पहुंच चुकी है, जबकि देहरादून में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है। यह इस सरकार की कुनीतीयों व विफलता का के जीता–जागता प्रमाण है, मोदी सरकार ने 2014 सरकार में आने से पहले जो वादे जनता से किए थे, ये लोग ठीक इसके विपरीत कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं, यह चुनिंदा धन्ना सेठों की सरकार है जनता इन्हें देखें, समझे और अब आने वाले समय में जवाब दे।

ALSO READ:  UK : चमोली में UKD के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर कई सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि अगर जल्द राहत नहीं दी गई तो जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।  आज विरोध प्रदर्शन करने वालों में बैशाख सिंह पयाल, चंदन पंवार, प्रदीप जैन, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, प्यारे लाल जुगरान, सूरत कोहली, राजेंद्र कोठारी, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, भगवान पंवार, सरोजनी थपलियाल, अशोक शर्मा, ऋषि सिंघल, पूरनजय भारद्वाज, मधु जोशी, सुमित चौहान, मदन शर्मा, हिमांशु कश्यप, हरि नेगी, आदित्य झा, विश्वजीत अधिकारी, आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे l

Related Articles

हिन्दी English