UK : अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन–2026 के पाँचवें दिन प्रातःकालीन बेला की अविस्मरणीय झलकियाँ, देखिये

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  माँ गंगा के पावन तट पर आज एक अद्भुत और दिव्य संगम, जहाँ 80 से अधिक देशों से आये 1500 से अधिक साधक, 75 से अधिक योगाचार्य और विश्व के 35 देशों से आये 150 से अधिक युवा विद्यार्थी योग की पावन साधना में एक साथ जुड़कर वैश्विक एकता का संदेश दे रहे हैं।परम पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती का अध्यात्म से ओतप्रोत एकत्व का संदेश और पूज्य साध्वी भगवती सरस्वती का करुणामय, स्नेहिल स्पर्श सभी योगियों को शांति, आनंद और आंतरिक दिव्यता की अनूठी यात्रा का अनुभव करा रहा है।गंगा तट पर उमड़ती भक्ति, योग और सकारात्मक ऊर्जा की यह दिव्य धारा हृदय को स्पर्श करने वाली अविस्मरणीय यात्रा है। आज सायंकाल गंगा आरती के पश्चात परमार्थ निकेतन के गंगा तट पर पुनः पद्मश्री कैलाश खेर  और कैलासा बैंड की विलक्षण प्रस्तुतियों के साक्षी बनने का अवसर प्राप्त होगा।आप सभी सादर आमंत्रित हैं — कैलासा बैंड के साथ अध्यात्म से युक्त आनंदमय कैलाश यात्रा के इस विशेष संगीत समारोह में सहभागी बनने हेतु।

Related Articles

हिन्दी English