UK : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ने योगाचार्य ओम योगी को विश्व रिकॉर्ड उपलब्धियों पर दी शुभकामनाएं

कई रिकॉर्ड बना चुके हैं इतनी कम उम्र में ओम योगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में आयोजित भारतीय ज्ञान परंपरा आश्रित प्रबोधन कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर योग विभाग के बीएससी फाइनल छात्र योगाचार्य ओम योगी को पांच विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने एवं अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा भारत के टॉप 21 योगियों में स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

कुलपति प्रो. वरखेड़ी ने कहा कि योगाचार्य ओम योगी इसी प्रकार योग के क्षेत्र में कार्य करते हुए विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते रहें तथा उज्ज्वल भविष्य की ओर निरंतर अग्रसर हों।इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. पी.वी.बी. सुब्रह्मण्यम सहित अन्य शिक्षकगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK :150 साल पुरानी हल्द्वानी की श्री राम बारात इस वर्ष 11 अक्टूबर को नगर में निकलेगी

योगाचार्य ओम योगी ने अत्यंत कम आयु में योग साधना के माध्यम से पांच विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया ।राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 125 मेडल तथा 105 ट्रॉफियां प्राप्त कर समाज में विशेष मान-सम्मान और प्रतिष्ठा अर्जित की है।उन्हें योग के क्षेत्र में योग रत्न ,प्राइड ऑफ़ भारत अवार्ड इत्यादि मिल चुके हैं। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं।

ALSO READ:  UK :टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग, श्रीमद्भागवत कथा का किया श्रवण

वे निशुल्क रूप से स्कूलों, विश्वविद्यालयों, योग केंद्रों, पार्कों तथा देश-विदेश में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन योग कक्षाएं संचालित करते हैं और युवाओं को स्वस्थ जीवन एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।आज योगाचार्य ओम योगी युवाओं के लिए संघर्ष, अनुशासन और योग साधना की जीवंत प्रेरणा बन चुके हैं।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English