UK : उत्त्तराखण्ड पुलिस के SI विनोद कुमार शर्मा का सड़क दुर्घटना में निधन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • शिवपुरी चौकी इंचार्ज थे विनोद कुमार शर्मा

ऋषिकेश : सोमवार प्रातः लगभग 06:55 बजे आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुनि की रेती क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी के समीप एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला एवं व्यासी पोस्ट की टीमें आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के खाता-धारकों के कुल 1231458/- रुपये का गबन, अभियुक्त दीपक बढई गिरफ्तार

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम को स्थानीय पुलिस द्वारा अवगत कराया गया कि खाई में गिरा वाहन चौकी इंचार्ज शिवपुरी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा का है। बताया गया कि वह ड्यूटी के दौरान मुनि की रेती से शिवपुरी चौकी की ओर जा रहे थे, तभी उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

एसडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम द्वारा खाई में उतरकर देखा गया कि उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर राफ्ट के माध्यम से फूलचट्टी मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया, जहां से एम्बुलेंस द्वारा उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश भेजा गया।एम्स ऋषिकेश में चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के उपरांत उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया।

Related Articles

हिन्दी English