UK : आंगनबाड़ी संगठन के धरने को उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने दिया समर्थन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • 10 दिनों से धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को सरकार जल्द पूरा करे — UKD

चमोली : आज उत्तराखंड क्रांति दल ने अपनी मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से धरना दे रहे आंगनबाड़ी संगठन की कार्यकर्ताओं को समर्थन दिया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में राज्य सरकार से ₹140 प्रतिदिन तथा केंद्र सरकार से ₹150 प्रतिदिन मानदेय बढ़ाने और सेवानिवृत्ति के समय ₹10 लाख की धनराशि दिए जाने की मांग शामिल है।

धरना स्थल पर पहुंचकर उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं ने आंदोलन को समर्थन देते हुए सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में 37 वर्षों की संगठन सेवा के बाद दावेदारी पेश की BJP नेता कपिल गुप्ता ने

केंद्रीय महामंत्री बीरू सजवाण ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रदेश की माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा की जिम्मेदारी निभाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय और सामाजिक सुरक्षा नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द निर्णय लेना चाहिए।

UKD नेता कमल किशोर डिमरी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सरकार लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने की अपेक्षा करती है, लेकिन उनके मानदेय और भविष्य की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर दिखाई नहीं देती। 10 दिनों से धरने पर बैठी महिलाओं की आवाज सरकार तक पहुंचनी चाहिए और उनकी मांगों का उचित समाधान होना चाहिए।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में राह चलते ब्यक्ति से मोबाइल और कैश छीना, दो गिरफ्तार

इस दौरान जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित, जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट सहित UKD के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तराखंड क्रांति दल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा की लड़ाई में उनके साथ खड़ा है। सरकार को उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English