UK : ऋषिकेश में 37 वर्षों की संगठन सेवा के बाद दावेदारी पेश की BJP नेता कपिल गुप्ता ने
ADVERTISEMENTS
- टिकट प्राप्ति के लिए दावेदारी के बाद संगठन के सर्वे का अहम रोल माना जाता है भाजपा में
- ऋषिकेश में कई दावेदारों के से पार पाना होगा कपिल गुप्ता को टिकट प्राप्ति कल लिए
ऋषिकेश : (मनोज रौतेला) उत्तराखंड में अगले वर्ष २०२७ फ़रवरी, मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं .ऐसे में 70 विधानसभा सीटों के लिए राजनीतिक दलों में कार्यकताओं के द्वारा दावेदारी पेश करने का सिलसिला शुरू हो चुका है.जो भी विधायक बनना चाहता है. खैर, उत्तराखंड की बात करें तो सबसे हॉट सीटों में देहरादून, हल्द्वानी, ऋषिकेश, कोटद्वार, पौड़ी,श्रीनगर, पिथौरागढ़ जैसी सीटें हैं. लेकिन इसमें तीर्थनगरी ऋषिकेश का एक अलग औरा है…..जहाँ पर नेता कई हैं, दावेदारी कई ने ठोक भी डाली है. इन सब में एक ब्यक्ति है जिसकी बात करना यहां लाजमी बनता है. वह है कपिल गुप्ता…ये भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं. वर्तमान में प्रदेश संयोजक, पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ, भाजपा उत्तराखंड हैं.
गुप्ता वैश्य समाज से आते हैं. ऋषिकेश में उनका अपना होटल का बिजनेस है. पार्टी की तरफ से समीकरण ठीक ठाक बैठे तो वे प्रत्याशी हो सकते हैं. क्यूंकि भाजपा में कुछ भी हो सकता है, कहीं से भी किसी को भी कैसे भी प्रत्याशी बनाया जा सकता है. इस बार संगठन भी कसा,सदा हुआ प्रदेश में भेजा गया है. प्रदेश प्रभारी भी और प्रदेश संगठन मंत्री भी…दोनों संगठन के मजबूत कार्यकर्ता रहे हैं. हर कोई जानता है, दोनों किसी लोभ लालच में भी नहीं रहते हैं…प्रत्याशी के परफोर्मेंस को मापते नापते हैं और फिर फैसला लेते हैं. इन दोनों के आने के पीछे संगठन की लंबी योजना है. यह हर कोई नहीं जानता लेकिन संगठन के शीर्ष कुछ लोगों को इसकी जानकारी है. क्या योजना है इसकी जानकारी का खुलाशा चुनाव से पहले नेशनल वाणी (हिंदी) आपके सामने करेगा.
गुप्ता, लगभाग ३७ वषों से पार्टी/संगठन की सेवा करते आ रहे हैं. गुप्ता को अगर आप ओवर आल देखें तो, एक चीज जहन में आती हैं. वह है, जो भी कार्यक्रम होता है उसमें वे १०१ % समर्पण भाव से काम करते हैं. हमेशा एक एनर्जी के साथ उस काम के दायित्व को पूरा करने में लगे रहते हैं. फिर चाहे वह उनके मन माफिक हो या न हो….अब ऋषिकेश विधानसभा से वे भी भाजपा का टिकट मांग रहे हैं. बनता भी है….हालाँकि भविष्य के समयरूपी गर्भ में किसकी लाटरी निकलती है यह जनवरी के बाद पता चल पायेगा. ऋषिकेश की बात करें तो, वर्तमान में कई नाम हैं …कपिल गुप्जिता के अलावा, जिनके नामों की चर्चा है कई ने उनमें से दावेदारी भी की है…उनमें प्रमुख हैं-
- प्रेमचन्द अग्रवाल, वर्तमान में विधायक, ४ बार के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री
- ऋषिकेश की पहली और पूर्व मेयर रह चुकी अनिता ममगाई, जिनके पास अपनी एक मजबूत टीम है, शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक मजबूत पकड़ है. आम जन की की बातें सुनती हैं और तुरंत एक्शन लेती हैं.
- कुसुम कंडवाल, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष हैं, स्वभाव से मिलनसार,आम जन में उनकी छवि अच्छी है.पुरानी कार्यकर्त्ता हैं भाजपा की.
- संदीप गुप्ता, पूर्व राज्य (दर्जा) और पूर्व में विधायक का भी चुनाव लड़ चुके हैं, युवाओं में विशेषकर उनकी मजबूत पकड़ है. बाजार भी उनका काफी समर्थक रहा है.
- कृष्ण कुमार सिंघल, पूर्व राज्य मंत्री (दर्जा), वैश्य समाज से आते हैं, संघ के पुराने कार्यकर्त्ता रहे हैं, त्रिवेन्द्र सिंह रावत के करीबी माने जाते हैं, साथ ही उनकी सरकार के समय उन्हें दर्जा धारी मंत्री का दायित्व भी दिया गया था
- भगत राम कोठारी, पूर्व दर्जा धारी राज्य मंत्री, ऋषिकेश में ये एक फाइटर के तौर पर जाने जाते हैं. संघर्ष करना इनकी आदत है. हमेशा दूसरों की मदद करने में आगे रहते हैं. जो भी इनके पास जाता है. अच्छे के लिए अच्छा बुरे के लिए बुरा…इनका स्वाभाव है आम जन के मुताबिक. हमेशा अपने दम पर काम करने में विश्वास रखते हैं. बाजार के साथ साथ पहाड़ी समाज में इनकी काफी मजबूत पकड़ है. वर्तमान में इनकी पत्नी चारु माथुर कोठारी दर्जा धारी राज्य मंत्री हैं.
- संजीव चौहान, ये श्यामपुर इलाके से आते हैं. और ऋषिकेश में युवाओंके बीच खास तौर पर सबसे मजबूत नेता के तौर पर जाने,माने जाते हैं. इनकी पास मजबूत अपनी टीम है. पूर्व में भी पद पर रह चुके हैं. चौहान, कोरोना काल में सबसे एक्टिव रहे पीड़ितों के बीच, ऑक्सीजन सिलंडर की कमी नहीं होने दी जो भी इनके पास गया. साथ ही एक खेल कार्यक्रमों में ये सबसे आगे रहते हैं.आम जन के बीच ऋषिकेश से लेकर यमकेश्वर तक इनकी पकड़ है. युवाओं में सबसे एक्टिव नेता के तौर पर इन्हें जाना जाता है.
- संजय शास्त्री, भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक हैं. परिवहन व्यवसाय से जुड़े हैं…पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं में से एक हैं. राज्य आन्दोलनकारी भी हैं. साब छवि के नेता माने जाते हैं. अब उपरोक्त इन सबसे पार पाना होगा कपिल गुप्ता को…बाकि कोई पैराशूट आ गया तो वो अलग नाम होगा…जैसा ऋषिकेश में अक्सर होता आया है. खैर, गुप्ता के मुताबिक़, “मैंने 37 वर्षों की संगठन सेवा की है… अब संगठन से एक अवसर की अपेक्षा है. साल 1988 में विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ मेरा राजनीतिक सफर आज भी उसी समर्पण, निष्ठा और विचारधारा के साथ निरंतर जारी है।इन 37 वर्षों में पार्टी संगठन को अपना परिवार मानकर, हर परिस्थिति में संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए कार्य किया है। अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, संघर्ष किया और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।”
“आज जीवन के इन 37 वर्षों की संगठनात्मक तपस्या के बाद मेरी अपने शीर्ष नेतृत्व और संगठन से एक विनम्र अपेक्षा है कि मुझे ऋषिकेश विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जनसेवा करने का अवसर प्रदान करें।यह मेरी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा मात्र नहीं, बल्कि वर्षों की संगठनात्मक मेहनत को जनसेवा के एक बड़े अवसर में बदलने की इच्छा है।37 वर्षों का विश्वास, समर्पण और अनुभव… अब ऋषिकेश की सेवा का अवसर चाहता है।मुझे पूर्ण विश्वास है कि संगठन मेरे संघर्ष, निष्ठा और समर्पण का मूल्यांकन अवश्य करेगा।संगठन सर्वोपरि, जनसेवा ही संकल्प!”.
आपका अपना,
कपिल गुप्ता
प्रदेश संयोजक, पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ
भाजपा उत्तराखंड





