UK :UKD व अन्य छात्र संगठनों ने महेंद्र भट्ट का पुतला फूंका हल्द्वानी में, विवादित बयान के बाद दिखे आक्रोशित

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • इस प्रकार की भाषा युवाओं का अपमान है और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है: नीरज बिष्ट 
  • युवाओं ने मांग की, महेंद्र भट्ट को भाजपा तत्काल प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये नहीं तो होगा उग्र प्रदर्शन : प्रताप सिंह चौहान
हल्द्वानी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट के बयान के बाद प्रदेश की विपक्ष की राजनीती मुखर और तीव्र विरोध के स्वरुप को धारण कर चुकी है. प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी उक्रांद (UKD) भी आक्रोशित दिखी.  रविवार को यानी  दिनांक 26 जुलाई 2026 को बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में उत्तराखंड क्रांति दल, उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ एवं उत्तराखंड छात्र फेडरेशन द्वारा संयुक्त रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा युवाओं के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रताप सिंह चौहान ने की तथा कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तराखंड छात्र फेडरेशन के केंद्रीय अध्यक्ष  नीरज बिष्ट ने किया।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने महेंद्र भट्ट के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की भाषा युवाओं का अपमान है और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे महेंद्र भट्ट को सद्बुद्धि प्रदान करें ताकि वे भविष्य में युवाओं के सम्मान का ध्यान रखें।
प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में मांग की कि भारतीय जनता पार्टी महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष पद से तत्काल हटाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो प्रदेश का युवा वर्ग व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी की होगी। कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल, युवा प्रकोष्ठ एवं उत्तराखंड छात्र फेडरेशन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिनमें जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, केंद्रीय अध्यक्ष SC /ST रवि वाल्मीकि, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन बिष्ट, केंद्रीय अध्यक्ष स्टूडैंट फेडरेशन उत्तराखंड एवं युवा प्रकोष्ठ के हिमांशु मेहरा, जिला सचिव गंगा  सिंह मेहरा एवं दर्जनों पदाधिकारी व कार्य करता मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English