UK :हल्द्वानी कोतवाली में धरने पर बैठी महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हल्द्वानी:  एबीवीपी अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज बिष्ट और उसके साथियों द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जिसके लेकर आज महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला महिला कार्यकर्ताओं के साथ मुखानी कोतवाली पहुंचीं, जहां वो पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कोतवाली  में ही धरने पर बैठ गयी।
इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि पीड़ित नाबालिग लड़की के परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने पुलिस से घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को पकड़ने की मांग की है। महिला कांग्रेस ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, इस प्रदर्शन के बाद ये मामला उत्तराखंड में राजनीतिक रूप से भी गरमाता नजर आ रहा है।
ALSO READ:  UK : जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले हल्द्वानी निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English