UK :झारखंड से आई महिला यात्री के खोये हुए पर्स को ढूंढकर पुलिस द्वारा सकुशल किया उनके सुपुर्द

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कोतवाली विकासनगर (देहरादून) का मामला
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर दून पुलिस
  • झारखंड से आई महिला यात्री के खोये हुए पर्स को ढूंढकर पुलिस द्वारा सकुशल किया उनके सुपुर्द
  • अपने पर्स, उसमे रखी धनराशि व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सकुशल वापस पाकर यात्रियों ने उत्तराखंड पुलिस की ईमानदारी व कार्य कुशलता की करी प्रशंसा
  • दून पुलिस का किया आभार प्रकट

देहरादून : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा चार धाम यात्रा क्षेत्र में ड्यूटी पर नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों को चार धाम यात्रा हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 31/05/2026 को हरबर्टपुर बस अड्डे रजिस्ट्रेशन सेंटर में नियुक्त महिला आरक्षी पूनम गुसांई को रोड के बाहर पर एक पर्स मिला, जिसमें 09 हज़ार रूपये की धनराशि व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। महिला आरक्षी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आस पास के क्षेत्र में पर्स के मालिक की खोजबीन करते हुए अल्प समय मे पर्स की महिला स्वामी, जिनका नाम  बबिता देवी है, जो कि धनबाद झारखंड की रहने वाली है, को ढूंढते हुए पर्स को उनके सुपुर्द किया गया। महिला द्वारा बताया गया कि वो सपरिवार झारखंड से यात्रा करने आई थी, इसी बीच भीड़ के कारण उनका पर्स कहीं गिर गया था।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

महिला तथा उनके परिजनों द्वारा पर्स, उसमे रखी धनराशि व अन्य दस्तावेजों को सकुशल वापस पाने पर उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली, ईमानदारी व तत्परता की प्रशंसा करते हुए देहरादून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

ALSO READ:  UK : राज्य निर्माण सेनानियों की हुई बैठक ऋषिकेश में, सरकार को दी चेतावनी

सहायता करने वाले कर्मी का विवरण:

म0का0 पूनम गुसांई

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English