UK : ऋषिकेश के आवास विकास में फुटपाथ पर अवैध दुकानों के निर्माण का मामला गरमाया, यूथ कांग्रेस एवं NSUI ने नगर निगम से की कार्रवाई की मांग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  आवास विकास क्षेत्र में फुटपाथ पर कथित रूप से अवैध दुकानों का निर्माण एवं अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में यूथ कांग्रेस एवं NSUI के पदाधिकारियों और छात्र नेताओं ने नगर निगम ऋषिकेश के मुख्य नगर आयुक्त (MNA) को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि आवास विकास क्षेत्र में आम नागरिकों एवं पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए फुटपाथ पर कुछ व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से अवैध दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि मौके पर पक्की दुकानों का निर्माण किया जा चुका है, लेंटर भी डाला जा चुका है तथा बिजली के मीटर तक लगाए जा चुके हैं।

ALSO READ:  UK: भारत मौसम विभाग द्वारा नैनीताल जनपद हेतु 30 अक्टूबर के लिए जारी किया गया ओरेंज अलर्ट

प्रदर्शनकारियों एवं छात्र नेताओं ने कहा कि फुटपाथ आम जनता के पैदल आवागमन के लिए बनाए जाते हैं। उन पर अतिक्रमण होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इससे सड़क पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।

ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम प्रशासन से मांग की गई कि पूरे मामले की तत्काल जांच करवाई जाए, बिना वैध अनुमति के किए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवाया जाए तथा फुटपाथ पर हुए अवैध कब्जों को नियमानुसार हटाया जाए। इसके अलावा संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर उचित कानूनी कार्रवाई करने और भविष्य में इस प्रकार के अतिक्रमण को रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था बनाने की मांग भी की गई।

ALSO READ:  उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक 'बाल विवाह मुक्त भारत' के निर्माण का सामूहिक संकल्प

इस अवसर पर **हिमांशु कश्यप, महानगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, रेहान बंदोलिया, छात्र संघ महासचिव, गौरव जोशी, अध्यक्ष NSUI, छात्र नेता उदित झा, शिवानी नेगी, सृष्टि रमोला, ज्योति, कशिश, वेदांग, अतुल, सुंदर एवं अर्पित** सहित अन्य साथी मौजूद रहे।सभी ने नगर निगम प्रशासन से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए मामले में शीघ्र संज्ञान लेने और फुटपाथ को आम जनता के पैदल आवागमन के लिए अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English