UK : हाथी से टकराई स्कूटी सवार शिक्षिका, बाल बाल बची, हाथी का दांत भी टूटा

टनकपुर से खटीमा आ रही थी शिक्षिका स्कूल में पढ़ाने

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खटीमा : बनबसा-चकरपुर के बीच घने जंगल में एक हाथी अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया. जिससे स्कूटी सवार महिला हाथी से टकरा गई. वहीं, हाथी का दांत भी टूट गया और वहीं पर।गिर गया।

उत्तराखंड के खटीमा रोड पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक महिला शिक्षिका निकिता कापड़ी (23) एक्टिवा चलाते हुए सीधे हाथी से टकरा गई ।बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी का दांत टूटकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद हाथी किसी तरह  जंगल की तरफ भाग गया। गनीमत रही महिला की जान बच गयी। फिलहाल घायल है और उपचार जारी है। घटनास्थल।पर अन्य स्कूलों के।स्टाफ द्वारा शोरकर हाथी को भगाया गया। वहीं सोशल मीडिया।पर घटना के बाद का वीडियो वायरल हो रहा है।

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों का विशाल धरना प्रदर्शन

जंगल वाले इलाकों में वाहन चलाते समय स्पीड कम रखें और सतर्क रहें, क्योंकि अचानक जंगली जानवर सड़क पर आ सकते हैं।सूचना के।मुताबिक, घायल महिला का नाम निकिता कापड़ी है। टनकपुर से आ रही थी खटीमा स्कूल में पढ़ाने।स्थानीय फॉरेस्ट विभाग में घटना की पुष्टि की है। रेंजर हरेंद्र सिंह बिष्ट ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया हाथी कॉरिडोर की घटना है। टूटे।दांत को जब्त कर।रखवा दिया है। मौके पर पुलिस टीम भी पहुंच गई थी। महिला का निजी हॉस्पिटल में उपचार जारी है।

ALSO READ:  HR : नमो क्रिकेट लीग..मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English