UK :हल्द्वानी में UGC के विरोध में मुखर हुआ स्वर्ण समाज, स्वर्ण जन सम्मेलन का हुआ आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी :  नैनीताल जिले के हल्द्वानी में UGC के विरोध में स्वर्ण समाज की ओर से हल्द्वानी में स्वर्ण जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान UGC को वापस लिए जाने की मांग को लेकर समाज के लोगों ने एकजुटता दिखाई और केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। सम्मेलन में शांभवी पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप महाराज भी शामिल हुए। वक्ताओं ने समाज को संगठित करने तथा ‘समान समाज, समृद्ध भारत’ के संकल्प को लेकर विचार रखे। सम्मेलन में UGC Roll Back की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में निरंकारी संत समागम, रक्तदान जागरूकता रैली निकालकर किया जनजागरूक

वक्ताओं ने कहा कि समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर स्वर्ण समाज एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएगा। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर भी वक्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की। सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि यदि UGC को वापस नहीं लिया गया तो आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस दौरान सम्मेलन में मौजूद लोगों ने समाज की एकजुटता और आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा की।

Related Articles

हिन्दी English