UK : ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम…पूरा सिस्टम पेपर लीक में शामिल है, ऊपर से लेकर नीचे तक : राहुल गाँधी
जनीतिक लोगों को विश्वविद्यालयों में कुलपति जैसे पदों पर मनोनीत नहीं किया जाना चाहिए : RAHUL GANDHI

ADVERTISEMENTS
- पेपर लीक युवाओं के भविष्य पर सबसे बड़ा हमला है, इसे रोकना बहुत ज़रूरी है : RAHUL GANDHI :
- यह व्यवस्था हर परिवार के अवसर छीन रही है और दूसरे दरवाजे से गलत लोगों को एंट्री दे रही है :RAHUL GANDHI
देहरादून : कांग्रेस सांसद एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को देहरादून में देश में पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पेपर लीक युवाओं के भविष्य पर सबसे बड़ा हमला है, इसे रोकना बहुत ज़रूरी है। आज अगर आपके पास पैसा है, आप भ्रष्ट हैं और चोरी करना जानते हैं, तो सफलता के लिए पेपर लीक का रास्ता खुला है।

बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा सिस्टम पेपर लीक में शामिल है।ऊपर से लेकर नीचे तक। कोचिंग से लेकर माफिया, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से लेकर मंत्रालय तक सब आपकी मेहनत का मजाक बना रहे हैं। यह व्यवस्था हर परिवार के अवसर छीन रही है और दूसरे दरवाजे से गलत लोगों को एंट्री दे रही है।राहुल गांधी ने कहा कि देश में छात्र-केंद्रित परीक्षा प्रणाली होनी चाहिए। पूरी तरह सुरक्षित पेपर सिस्टम बनाया जाना चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक लोगों को विश्वविद्यालयों में कुलपति जैसे पदों पर मनोनीत नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने मंच पर छात्रों से उनकी परेशानियां भी जानी। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवा, छात्र और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। इससे पूर्व उत्तराखंड पहुंचने पर राहुल गांधी का पार्टी प्रभारी शैलजा अध्यक्ष गणेश गोदियाल हरीश रावत यशपाल आर्य प्रीतम सिंह आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम में हरिद्वार से भी अनेक छात्र,युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।




