UK : रामनगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार, 10 युवतियां भी मिली
कुल 62 लोग पकड़े गए हैं पुलिस छापेमारी में

ADVERTISEMENTS
- 62 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग लड़की और एक नाबालिग किशोर भी शामिल है
रामनगर/नैनीताल : एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी का बड़ा एक्शन, रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने. एसएसपी के मुताबिक, स्टीक रणनीति पर SOG और पुलिस लाइन फोर्स ने रामनगर के रिसॉर्ट में मारा छापा. रिसॉर्ट में चल रहा था देह व्यापार: पूरे रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध रूप से सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। छापेमारी में 51 गिरफ्तार, 01 विधिविवादित किशोर संरक्षण में, 10 युवतियां रेस्क्यू की गयी हैं. मौके से 52 लोग गिरफ्तार हुए हैं. जांच में पता चला कि पार्टी के आयोजक ने करीब 10 दिन पहले ही रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी से संपर्क किया था. आरोप है कि इस दौरान शराब, महिलाओं और कथित एक्स्ट्रा सर्विस उपलब्ध कराने की मांग की गई थी.नेपाल, बंगाल और यूपी की 10 लड़कियों को सुरक्षित निकाला गया। बिना लाइसेंस चल रहा था बार:* भारी मात्रा में अवैध शराब, भारी नकदी और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद…. मैनेजर फरार, स्टाफ शामिल: होटल कर्मचारियों की मिलीभगत आई सामने, फरार मैनेजर की तलाश में पुलिस की दबिश जारी।रिसोर्ट 2 लाख रुपए में बुक किया गया था. एक महिला के लिए 10 हजार रुपए तय. पुलिस की मानें तो 4-5 जुलाई 2026 तक के लिए रिजॉर्ट करीब 2 लाख 20 हजार रुपए में बुक किया गया था. जांच में ये भी सामने आया कि आरोपी राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी ने आरोपी सुनील कुमार के माध्यम से महिलाओं की व्यवस्था कराई थी. हर महिला के लिए करीब 10 हजार रुपए तय किए गए थे. पुलिस इस दृष्टिकोण से भी मामले की जांच कर रही है. एसएसपी मंजुनाथ टीसी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 62 लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें एक नाबालिग लड़की और एक नाबालिग किशोर भी शामिल हैं. नाबालिगों के मिलने के बाद मामले को और गंभीरता से लिया जा रहा है. पुलिस बाल संरक्षण से जुड़े सभी कानूनी प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई कर रही है…



