UK : सिंगताली  पुल के पास कुछ दिन पूर्व डूबे युवक के शव को बरामद किया SDRF टीम ने

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश  : दिनांक 20 जून 2026 को कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने के दौरान एक युवक के डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसकी सर्चिंग एसडीआरएफ टीम लगातार कर रही थी ,डूबे हुए युवक की पहचान फरहान पुत्र वैसर, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी ग्राम डंगराऊ, पोस्ट ऑफिस बोरा, थाना कैराना, जनपद शामली (मुजफ्फरनगर) के रूप में हुई। युवक पास में ही एक निर्माणाधीन भवन में कार्यरत था।
घटना की सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया गया। गहन खोजबीन के दौरान आज एसडीआरएफ की टीम को सिंगतली  पुल के पास एक शव को बरामद किया।एसडीआरएफ टीम द्वारा शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया। मौके पर उपस्थित परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा शव की पहचान फरहान पुत्र वैसर के रूप में की गई।एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित एवं सतत खोज एवं बचाव अभियान चलाकर शव की बरामदगी सुनिश्चित की गई, जिससे आगे की वैधानिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा संपादित की जा रही है।

Related Articles

हिन्दी English