UK : नीम बीच घाट ऋषिकेश पर SDRF ने गंगा नदी में डूब रहे युवक की बचाई जान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • नीम बीच घाट ऋषिकेश पर SDRF ने गंगा नदी में डूब रहे युवक की बचाई जान

ऋषिकेश : गर्मी की छुट्टियों, चारधाम यात्रा एवं राफ्टिंग सीजन के चलते ऋषिकेश क्षेत्र के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत SDRF द्वारा नीम बीच घाट एवं त्रिवेणी घाट पर विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

आज दिनांक 2 जून 2026 को नीम बीच घाट, ऋषिकेश पर एक युवक मोबाइल फोन से रील बनाते समय अचानक संतुलन खो बैठा तथा पैर फिसलने के कारण गंगा नदी में जा गिरा। घटना के समय घाट पर SDRF की टीम पहले से ही मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात थी।

ALSO READ:  UK :हिमालयन बंजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी नदी में बहा,SDRF जुटी सर्च में

घटना को देखते ही SDRF के जवान हेड कांस्टेबल किशोर कुमार ने बिना समय गंवाए तत्काल गंगा नदी में छलांग लगाकर डूब रहे युवक तक पहुंच बनाई। वहीं अन्य टीम सदस्यों द्वारा थ्रो-बैग का प्रयोग करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया। टीम के संयुक्त प्रयासों से युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकालकर किनारे लाया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान 40 Bn PAC आपदा राहत दल की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रही तथा SDRF टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बचाव कार्य में सहयोग प्रदान किया। SDRF एवं 40 Bn PAC की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के चलते युवक की जान सुरक्षित बचाई जा सकी।

ALSO READ:  देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन

युवक एवं उसके साथियों द्वारा SDRF तथा 40 Bn PAC आपदा राहत दल का आभार व्यक्त किया गया।SDRF ने सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की है कि गंगा नदी के किनारे रील बनाने, सेल्फी लेने अथवा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा केवल निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें।

नाम –

आयुष कुमार सन ऑफ  ओमप्रकाश निवासी गुड़गांव हरियाणा,age-20

रेस्क्यू टीम:

– ADSI रवि रावत
– HC किशोर कुमार
– CT रजत तोमर

Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English