UK : हल्द्वानी में सरस मेला का हुआ आगाज, ३ दिसम्बर तक चलेगा

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी : एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 03 दिसंबर तक चलने वाले दस दिवसीय सरस आजीविका मेले कामंगलवार को भव्य शुभारंभ सांसद दिनेश आर्य तथा कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सरस आजीविका मेला महिला सशक्तीकरण एवं ग्रामीण आजीविका को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं, हस्तशिल्प एवं कलाकृतियों का विपणन करने के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों को एक-दूसरे की कला, संस्कृति एवं कार्यशैली को जानने-समझने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल के मंत्र को आत्मसात करते हुए मेले में बायर-सेलर मीट का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों एवं ग्रामीण उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध हो सकेगा।





