UK : जानकी झूला के पास कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर विशेष, महिलाओं द्वारा गंगा आरती की गयी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • दीपों की रोशनी में जीवंत होती भारत की सनातन संस्कृति- ज्ञानी 
  • महिला गंगा आरती में देव दीपावली पर दीपोत्सव किया
  • महिला गंगा आरती और वैदिक मंत्रों से दिव्य वातावरण
ऋषिकेश : जानकी झूला पूर्णानंद घाट पर भारत की विश्व प्रसिद्ध महिला गंगा आरती में कार्तिक पूर्णिमा में विशेष गंगा आरती की गई और गंगा घाट पर दीप जलाए गए. ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी  ने कहा कार्तिक पूर्णिमा की शीतल चांदनी और देव दीपावली की दीपमालाएं हमें आध्यात्मिक शांति और आत्मचिंतन का अवसर देती हैं।
यह पर्व केवल दीप जलाने का उत्सव नहीं, बल्कि मन की मलिनता, अहंकार और अज्ञान को दूर कर भीतर ज्ञान और निर्मल चेतना का प्रकाश जगाने का संदेश देता है। भारत की समृद्ध पर्व-परंपरा में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष स्थान है। इसे वर्ष की पुण्यदायी तिथियों में गिना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान, दीपदान, पूजा-पाठ, ध्यान और दान का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर देवता धरती पर उतरकर दीपोत्सव मनाते हैं। गंगा आरती में मुख्य रूप से डॉक्टर ज्योति शर्मा, आचार्य सोनिया राज, प्रियंका नेगी, पूनम रावत, रंजना रजनी रावत, अंजना उनियाल, गायत्री, प्रमिला, आदि गंगा आरती की.
ALSO READ:  UK :भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान हल्द्वानी में, 26 नवंबर को संविधान दिवस पर राज्यपाल को सौंपे जाएंगे हस्ताक्षर वाले बैनर
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English