UK : ऋषिकेश में CM योगी की माता को दी राज्य आंदोलनकारियों ने श्रधांजलि

ऋषिकेश : उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की एक आवश्यक बैठक आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश शहीद स्मारक भवन में आहूत की गई।
बैठक में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा कर करके 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भगवान बद्री विशाल से प्रार्थना की गई कि उनको अपने चरणों में स्थान दें। उक्त अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योगी ने पूरे हिंदुस्तान में एक नजीर पेश की है। जिस हालत में वह मुख्यमंत्री बनने से पहले थे। आज भी उनके घर की वही स्थिति है। पुराना घर पहाड़ का रहन-सहन ना कोई पलायन ना कोई सुविधा न कुर्सी का कोई गुरूर उनका जो चोला मुख्यमंत्री बनने से पहले था। वही चोला आज भी है यह एक बहुत बड़ी मिसाल है। आज के युग में नेता आदमी बाद में बनता है। पहले पलायन शुरू कर देता है। कोठी बंगला कार सत्ता की हनक सबको दिखाने लगता है। उनके परिवार के भाई-बहन जिस स्थिति में पहले थे। आज भी इस स्थिति में मौजूद है। हमें ऐसे नेता पर लॉज है हरिद्वार चंडी घाट पर उनकी उनकी माता जी की अंतिम संस्कार में लोगों का पता लगा हुआ था। उत्तराखंड नहीं बल्कि पूरे देश में शोक की लहर थी। हम साबुन को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भगवान से प्रार्थना करते हैं। उनको अपने चरणों में स्थान दें ।मां के अंतिम संस्कार में जब घर से निकल रहे थे ।उनकी आंखों में जो मां का प्रेम और प्यार था उसे दृश्य ने सभी भाव विभोर कर दिया उक्त बैठक में समिति के अध्यक्ष डी एस गुसाईं गंभीर सिंह मेवाड़ बलवीर सिंह नेगी संजय शास्त्री चंदन सिंह पवार युद्धवीर सिंह चौहान महेंद्र बिष्ट विशंभर दत्त डोभाल बृजेश डोभाल महादेव रागड रामेश्वरी चौहान लक्ष्मी बुडाकोटी प्रेमा नेगी रविंदर कौर शीला ध्यानी अंजू गैरोला जयंती नेगी कमला रौतेला सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे बैठक की अध्यक्षता बलवीर सिंह नेगी तथा संचालन गंभीर मेवाड ने किया।





