UK : सनातन की रक्षक कीर्तन मंडली कमेटियों की होगी प्रतियोगिता – जयेन्द्र रमोला

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  दिनांक 27/4/2026 गढ़ महिला उत्थान समिति द्वारा क्षेत्र की मातृशक्तियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई एवं विधानसभा ऋषिकेश क्षेत्र में सांस्कृतिक और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम स्तरीय कीर्तन मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा एवं यात्रा संयोजक जयेंद्र रमोला ने संयुक्त रूप से कहा कि गढ़ महिला उत्थान समिति निरंतर महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है वसमिति का उद्देश्य केवल महिलाओं को जागरूक करना ही नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाना भी है, ताकि वे समाज में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सकें समिति द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, जागरूकता अभियान और स्वरोजगार से जुड़े मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे जिससे महिलाएं अपने कौशल का विकास कर आत्मनिर्भर बन सकें।समिति उपाध्यक्ष संगीता राणा एवं समिति सचिव कृष्णा रमोला ने कहा कि गढ़ महिला उत्थान समिति महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत है। समिति द्वारा महिलाओं को छोटे-छोटे घरेलू उद्योगों जैसे हस्तशिल्प, डेयरी, सिलाई-कढ़ाई, फूड प्रोसेसिंग और अन्य स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है, ताकि वे अपनी आय में वृद्धि कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। इसके साथ ही महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, ऋण सुविधाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाती है, जिससे वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने कौशल का विकास कर सकें और अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकें।बैठक में उमा ओबेरॉय, विजयपाल पंवार, वीणा गौड़, सुंदरा रतूड़ी, राजेश्वरी रतूड़ी, सुलोचना देवी, मंजू नेगी, अनुसूया बिस्ट, सुमनलता, पुष्पा, अंजू गुप्ता, साक्षी, अनिता देवी, शैला थपलियाल, सरिता, बीना, यशोधा, सरिता कुमाई, पार्वती, सावित्री देवी, सनिता देवी, कविता देवी आदि मौजूद थे।

Related Articles

हिन्दी English