UK : सेवानिवृत अपर सचिव ने लगाई फांसी, इसी वर्ष हुए थे रिटायर

ADVERTISEMENTS
देहरादून : सेवानिवृत अपर सचिव ओंकार सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला नेहरू कॉलोनी का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट पॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
गोपन विभाग से सेवानिवृत्त अपर सचिव ओंकार सिंह (61 वर्ष) ने मंगलवार को अपने आवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पड़ोसी ने देखा सीढ़ियों की रेलिंग से चादर से लटका हुआ है। उन्हें बल्लुपुरा स्थित निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। वे परिवार संग रहते थे।पत्नी सब्जी लेने बाजार गयी हुई थी। वे इसी साल रिटायर हुए थे।बताया जा रहा है, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।मामले में पुलिस जांच में जुट गई।



