UK : रायवाला प्रतीत नगर में घर में छापा आबकारी टीम का, एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : दिनांक 28 .07. 2026 को आबकारी टीम ऋषिकेश  द्वारा आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में  रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. शुरुआती कार्यवाही प्रतीत नगर में की गयी । बिष्ट के अनुसार,  मुखबीर खास की सूचना के आधार पर प्रतीक नगर रायवाला स्थित एक घर में  छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया. जिसके कब्जे से 24 मैकडॉवेल नंबर 1 एवं 16 पव्वे रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब  एवं 145 पाउच माल्टा टेट्रा पाउच देशी शराब एवं 12 बीयर किंग फिशर बरामद की गई. कुल शराब लगभग 05 पेटी शराब  बरामद हुई ।  व्यक्ति से पूछताछ करने पर नाम जय सिंह भंडारी पुत्र धन सिंह भंडारी निवासी प्रतीत   नगर ,थाना रायवाला ,जनपद देहरादून बताया गया जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
ALSO READ:  UK: मसूरी के बिलासपुर कांडली क्षेत्र में पुस्ता गिरने की सूचना के बाद भाजपा नेता नेहा जोशी ने की मुलाकात प्रभावित परिवार से
Ad

Related Articles

हिन्दी English