UK : Quick Action…सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून : सहसपुर में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को उनका त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर में स्थानीय निवासी बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि वे जूट बैग बनाकर अपनी आजीविका चलाना चाहती हैं, जिसके लिए उन्हें सिलाई मशीन की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कुंवावाला, देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अपर सचिव मुख्यमंत्री  बंशीधर तिवारी के समन्वय से उन्हें शाम को ही सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई। इससे  बबली गुप्ता को जूट बैग निर्माण के माध्यम से अपनी आजीविका सुदृढ़ करने और स्वरोजगार से जुड़ने में सहायता मिलेगी।सिलाई मशीन प्राप्त होने पर  बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की त्वरित कार्रवाई से उनके स्वरोजगार की राह आसान हुई है।

ALSO READ:  UK: मसूरी के बिलासपुर कांडली क्षेत्र में पुस्ता गिरने की सूचना के बाद भाजपा नेता नेहा जोशी ने की मुलाकात प्रभावित परिवार से
Ad

Related Articles

हिन्दी English