UK : बागेश्वर के नुमाईशखेत मैदान में आयोजित किया गया योग दिवस पर कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • करो योग, रहो निरोग! “जन-जन का बस यही नारा, रोगमुक्त हो जीवन हमारा।” 
  • बाबा बागनाथ नगरी में सरयू और गोमती तट पर किया गया योग 
बागेश्वर : अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाबा बागनाथ नगरी  बागेश्वर में भी योग किया गया. जिसमें पुलिस अधिकारी, कर्मी से लेकर डीएम, प्रशासन के अधिकारी सभी रहे मौजूद. रविआर यानी  दिनांक 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर जनपद बागेश्वर में योगमय माहौल देखने को मिला। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)” के तहत मुख्य कार्यक्रम ऐतिहासिक नुमाईशखेत मैदान में आयोजित किया गया।इस भव्य योग शिविर में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे (IAS), पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र मेहरा (IPS), विभिन्न जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
इसी क्रम में पुलिस लाइन बागेश्वर सहित जनपद के समस्त थाना व चौकी परिसरों में विशेष योग शिविरों का आयोजन किया गया। पुलिस जवानों और अधिकारियों ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे विभिन्न योगासनों का अभ्यास कर योग को दैनिक जीवनशैली में शामिल करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों द्वारा आम जनमानस को “नशा छोड़ो, योग अपनाओ” का संदेश देकर स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित किया गया।आइए, हम सब मिलकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
ALSO READ:  UK : प्रदेश के ऊर्जा निगमों की सेवाओं को आवश्यक सेवा घोषित करते हुए 6 माह की अवधि के लिए की गई हड़ताल निषिद्ध

Related Articles

हिन्दी English