UK: पुलिस के जवान इमरान अली ने अपना रोजा तोड़ कर रक्तदान कर निभाया मानवता फर्ज, जानें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पुलिस लाइन देहरादून का मामला 
  • दून पुलिस ने फिर निभाया मानवता का धर्म
  • जॉली ग्रान्ट में गम्भीर हालत में भर्ती महिला की मदद के लिए जवान ने अपना रोजा तोड़ किया रक्तदान
  • पुलिस से मिली सहायता के लिए महिला के परिजनों ने दून पुलिस का किया आभार व्यक्त 
देहरादून :मंगलवार को पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त हेड कांस्टेबल  इमरान अली को व्हटसअप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति की पत्नी, जो जॉली ग्रान्ट हास्पिटल में गंभीर स्थिती में उपचाराधीन है, को उपचार हेतु रक्त की आवश्यकता है। वर्तमान में चल रहे रमजान के पवित्र महिने में हे0कां0 द्वारा रोजा रखा हुआ था।सूचना प्राप्ती पर हे0कां0 द्वारा तत्काल जॉली ग्रान्ट अस्पताल पहुंचकर अपना रोजा तोडकर उपचाराधीन महिला को रक्तदान कर उनकी सहायता की गई। अपना रोजा तोडकर उपचाराधीन महिला की सहायता करने पर महिला के परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कुंवावाला, देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण
Ad

Related Articles

हिन्दी English