UK: PCS रिजल्ट…जिस तहसील में टिफिन बांटने जाती थी आज वहां अधिकारी बनूंगी सोचा नहीं था : मीनाक्षी भाटिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश की रहने वाली मीनाक्षी भाटिया ने पीसीएस की परीक्षा पास की है वह डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुई है खास बात उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष को मीडिया के सामने रखा और आज इस संघर्ष और मेहनत की वजह से हुए डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुई है उनकी बहन भी अधिकारी हैं और बहन को प्रेरणा मानते हुए उन्होंने पीसीएस की तैयारी की थी 2024 उत्तराखंड पीसीएस का परिणाम घोषित हुआ है जिसमें उनका नाम आया है। मीनाक्षी को पांचवी रैंक हासिल हुई है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की पीसीएस परीक्षा-2024 में ऋषिकेश की मीनाक्षी भाटिया ने शानदार सफलता हासिल करते हुए सामान्य वर्ग में 5वीं रैंक प्राप्त की है। मीनाक्षी की सफलता से पूरे ऋषिकेश और उत्तराखंड में खुशी की लहर है।

ALSO READ:  UK: विंटर टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष भी कई कार्यक्रम आयोजित होंगे : धीराज गर्ब्याल,पर्यटन सचिव

मीनाक्षी की कहानी संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक मिसाल है। वर्ष 2003 में पिता के निधन के बाद परिवार आर्थिक कठिनाइयों से गुजरा। ऐसे समय में उनकी मां नीलम भाटिया ने टिफिन सर्विस शुरू कर परिवार की जिम्मेदारी संभाली। मीनाक्षी भी अपनी मां के साथ घर-घर और दफ्तरों में टिफिन पहुंचाने का काम करती थीं।इसी दौरान सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समाधान करते देख उनके मन में प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना जागा। उन्होंने उसी लक्ष्य को अपनी मंजिल बनाया और पूरी लगन के साथ तैयारी शुरू कर दी। मीनाक्षी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तहसील में टिफिन देने वह जाती थी आज इस तहसील में अधिकारी बनने जा रही है ऐसा उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था।

ALSO READ:  UK : सीसीटीएनएस प्रगति में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

प्रतिदिन करीब 10 घंटे पढ़ाई, अनुशासित दिनचर्या और लगातार मेहनत के दम पर मीनाक्षी ने यह मुकाम हासिल किया। वह शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और 10वीं व 12वीं में ऋषिकेश सिटी टॉपर भी रह चुकी हैं।अपनी सफलता का श्रेय मीनाक्षी ने अपनी मां, बहन और बहनोई को दिया है। उनका कहना है कि प्रशासनिक सेवा में रहकर वह समाज के हर वर्ग की मदद करना चाहती हैं, खासकर उन लोगों की जो आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English