UK : ऑपरेशन क्रैक डाउन, लक्ष्मण झूला पुलिस चंडीगढ़ से ढूंढ लायी गायब हुए ब्यक्ति को

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ऑपरेशन क्रैकडाउन अभियान – छुपे अपराधियों के लिए सबक, जरूरतमंदों के लिए बन रहा सहारा
  • सत्यापन अभियान के दौरान लक्ष्मणझूला पुलिस ने चंडीगढ़ से लापता व्यक्ति को सकुशल बरामद कर मिलवाया परिजनों से 
ऋषिकेश :  जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा सत्यापन अभियान को लगातार एवं प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। यह अभियान जहां एक ओर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए छिपे अपराधियों के लिए कड़ा संदेश साबित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए सहारा बनकर सामने आ रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 09.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला श्री सूर्यभूषण नेगी के नेतृत्व में लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं सत्यापन करने के क्रम में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सतर्कता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को रोककर उससे पूछताछ की गई तथा उसका आवश्यक सत्यापन किया गया। पूछताछ एवं आवश्यक जानकारी एकत्रित करने के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति लगभग 20–25 दिन पूर्व चंडीगढ़ क्षेत्र से लापता चल रहा था। व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, जिस कारण वह घर से बिना बताए निकल गया और तब से इधर-उधर भटक रहा था। इस दौरान उसके परिजन भी लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा आवश्यक जानकारी एकत्रित कर व्यक्ति के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। सूचना प्राप्त होने पर परिजन कोतवाली लक्ष्मणझूला पहुंचे, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात उक्त व्यक्ति को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने परिजन को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पौड़ी पुलिस त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर आभार व्यक्ति किया गया।
पौड़ी पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन क्रैकडाउन सत्यापन अभियान–2026 के अंतर्गत जनपद भर में संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन, निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही लगातार जारी है। यह अभियान जहां अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का माध्यम बन रहा है, वहीं समाज में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण भी मजबूत कर रहा है।

Related Articles

हिन्दी English