UK :श्री कृष्ण कुञ्ज में भगवान वेणुगोपाल के पंचम दिवस पर मनाया नंद महोत्सव, हजारों भक्त पहुंचे
देखिये पार्ट १ और पार्ट २ ...ब्रह्म्तोत्त्सव समापन दिवस की प्रमुख झलकियाँ
- पांच दिन चला भव्य ब्रह्म्त्तोसव, 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चला
- श्री कृष्ण कुञ्ज आश्रम में हजारों भक्त पहुंचे, देश विदेश से
- जगतगुरु रामानंदाचार्य उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज द्वारा भगवान वेणुगोपाल को 108 कलशो से जलाभिषेक किया गया
- पहले भव्य अभिषेक, नंदोत्सव, भव्य शोभा यात्रा भगवान् वेणुगोपाल निकली
- हजारों भक्त भक्ति में लीं दिखे, अद्भुत अध्यात्म का केंद्र बना श्री कृष्ण कुञ्ज ऋषिकेश में
- महाराज श्री ने सभी भक्तों को दिया आशीर्वाद
ऋषिकेश : भगवान वेणुगोपाल के ब्रह्मे महोत्सव के पंचम एवं समापन दिवस के अवसर पर कृष्ण कुंज आश्रम माया कुंड में बड़ी धूमधाम के साथ नंद महोत्सव मनाया गया. जिसमें जगतगुरु रामानंदाचार्य उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज द्वारा भगवान वेणुगोपाल को 108 कलशो से जलाभिषेक किया गया. जिसमें दक्षिण भारत से आए. ऋषि कुमारों ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ नंद महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया…ब्रह्म महोत्सव रथ यात्रा के साथ संपन्न हुआ.
कृष्णाचार्य महाराज ने कहा कि शास्त्रों में भगवान के पांच रूप माने गए हैं. उन्होंने कहा कि एक बार ब्रह्मा जी ने कांचीपुरम में यज्ञ किया. यज्ञ से भगवान प्रकट हुए. सर्वप्रथम ब्रह्मा जी ने उन्हें प्रतिष्ठित कर उनका उत्सव मनाया था. तब से उसे ब्रह्म महोत्सव के रूप में मनाया जाता है.संध्याकालीन समझ में भगवान वेणुगोपाल की रथ यात्रा बड़े धूमधाम के साथ नगर भ्रमण के लिए निकली. रथ यात्रा केवलानंद चौक से निर्मल आश्रम सुभाष चौक क्षेत्र रोड से होती हुई भरत जी महाराज भरत भगवान के दर्शन कर आदि जगहों से आकर कृष्ण कुंज आश्रम में संपन्न हुई. भगवान वेणुगोपाल का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया एवं हजारों की संख्या में लोगों ने भगवान के विग्रह रूप के दर्शन कर मन्नतें मांगी.गुजरात से पहली बार आई प्रवीना बा चौहान ने कहा, वह पहली बार आई हैं यहाँ पर पड़ोसियों के साथ. बहुत अच्छा लगा. सुविधा, भक्ति, सेवा भाव…ख़ुशी हुई इस जगह आ कर. उत्तराखंड तो वैसे ही सुन्दर है. युवराज स्वामी गोपालाचार्य महाराज महंत रवि प्रपन्नाचार्य, रोशन लाल कौशिक, पीके श्रीवास्तव, आचार्य लक्ष्मी नारायण, आचार्य राघवेंद्र, राकेश मोहन, विजय वशिष्ठ, सकांत उपाध्याय, संजय दीक्षित और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।



