UK :नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया

ADVERTISEMENTS
मुनि की रेती/ टिहरी गढ़वाल : चारधाम यात्रा के दौरान यातायात एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला द्वारा आज यात्रा मार्ग एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।अभियान के अंतर्गत कैलाश गेट से खार स्रोत पुल होते हुए गंगा नदी किनारे तक नालियों के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। पालिका टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को सार्वजनिक नालियों एवं मार्गों पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी।

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि नालियों पर अतिक्रमण होने से जल निकासी व्यवस्था बाधित होती है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ आमजन एवं यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।अभियान में नितिन सती (मुख्य सफाई निरीक्षक), कमल सिंह चौहान (सैनेटरी इंस्पेक्टर), पर्यावरण पर्यवेक्षक बाबू तथा कैलाश गेट चौकी प्रभारी आशीष शर्मा (उप निरीक्षक) सहित पालिका एवं पुलिस प्रशासन की टीम उपस्थित रही।नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक मार्गों, नालियों एवं सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा नगर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।



