UK : नगर निगम ऋषिकेश द्वारा स्वच्छता कार्मिकों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन नमस्ते दिवस पर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • नमस्ते योजना अंतर्गत ‘नमस्ते दिवस’ 2026 के अवसर पर हुआ शानदार कार्यक्रम 
ऋषिकेश :मंगलवार को    दिनांक 14 जुलाई 2026 को नगर निगम ऋषिकेश द्वारा नमस्ते योजना के अंतर्गत ‘नमस्ते दिवस’ मान्या क्या जिसमें नगर निगम ऋषिकेश कार्यालय में  एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदरणीय नगर आयुक्त एवं महापौर, नगर निगम ऋषिकेश द्वारा नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान महापौर  द्वारा नमस्ते योजना अंतर्गत नमस्ते दिवस मनाए जाने पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी एवं उनकी कैबिनेट सरकार द्वारा लिए गए निर्णय की प्रशंसा की और धन्यवाद करते हुए स्वच्छता कर्मियों को उनके द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों के प्रति समर्पण एवं निष्ठा जताए प्रदान किया जाने पर धन्यवाद व्यक्त किया गया. कार्यक्रम के अंत में समस्त कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा स्वच्छता शपथ ली गई और कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

Related Articles

हिन्दी English