UK : ऋषिकेश के मालवीय नगर स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित हरितालिका तीज महोत्सव में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने की शिरकत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश के मालवीय नगर स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित हरितालिका तीज महोत्सव में सहभागिता कर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर आयोजकों द्वारा गोरखाली पटका एवं गोरखाली टोपी पहनाकर किए गए आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए हृदय से आभार। आप सभी का यह स्नेह और अपनापन मेरे लिए सदैव प्रेरणादायी है।
हरितालिका तीज हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था, परंपरा और नारी शक्ति का पावन प्रतीक है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी गौरवशाली परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं।इस अवसर पर मीरा नगर क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों हेतु विधायक निधि से ₹10 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। मेरा निरंतर प्रयास है कि ऋषिकेश विधानसभा का प्रत्येक क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़े और क्षेत्रवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं का प्राथमिकता के साथ समाधान हो।

Related Articles

हिन्दी English