UK : विवाहिता मिली मैदानी इलाके में, पहाड़ से थी लापता

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • तिलवाड़ा से लापता विवाहिता देहरादून में सकुशल मिली, रायवाला थाने में है मौजूद, परिजन लेने रवाना 
रुद्रप्रयाग जनपद के तिलवाड़ा क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई विवाहिता का आखिरकार पता चल गया है। महिला देहरादून में सकुशल मिल गई है और वर्तमान में रायवाला थाने में मौजूद है। सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली है।जानकारी के अनुसार जखोली विकासखंड के पट्टी भरदार अंतर्गत जाखाल गांव की विवाहिता कुछ दिन पहले अपने मायके एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। इसके बाद वह तिलवाड़ा से ससुराल लौटने के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में ही वह लापता हो गई। महिला के अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल बन गया था, जिसके बाद उन्होंने मामले की तहरीर भी दी थी।अब महिला के देहरादून में मिलने की सूचना सामने आई है।सोशल  मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक़,  फिलहाल वह रायवाला थाने में है। बताया जा रहा है कि महिला के परिजन उसे लेने के लिए देहरादून के लिए रवाना हो चुके हैं। महिला के सकुशल मिलने से परिवार और क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
ALSO READ:  UK: समीक्षा बैठक, प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित

Related Articles

हिन्दी English