UK : उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा की तैयारियों के मद्देनज़र आपदा प्रबंधन से संबंधित मॉक अभ्यास किया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी : जनपद में चारधाम यात्रा की तैयारियों के मद्देनज़र आपदा प्रबंधन से संबंधित मॉक अभ्यास किया गया है। इस दौरान रामलीला मैदान को स्टेजिंग एरिया के रूप में सक्रिय किया गया तथा विभिन्न आपदा परिदृश्यों पर अभ्यास किया जा रहा है। सिलक्यारा टनल में भूधंसाव, मनेरी भाली परियोजना में दरार से जल रिसाव, डंडालगांव में लैंडस्लाइड और पालीगाड़ में बस दुर्घटना जैसी घटनाओं का सिमुलेशन किया गया। पालीगाड़ में 26 यात्रियों में से 6 गंभीर घायलों को प्राथमिक अस्पताल बड़कोट भेजा गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार दिया गया। यातायात को दोबाटा चेकपोस्ट पर रोका गया तथा वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री जय भारत सिंह कंट्रोल रूम से निगरानी कर रहे हैं।

ALSO READ:  UK : देवलचौड़ खाम हल्द्वानी पहुंच दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ने सरस्वती देवी के निधन पर परिहार परिवार से मिल शोक सांत्वना प्रकट की
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English