ऋषिकेश: राज्य निर्माण सेनानियों की बैठक, चिन्हीकरण और अन्य मांगों पर चर्चा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : राज्य निर्माण सेनानियों की एक आवश्यक बैठक आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक भवन में आहुत की गई.  जिसमें कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया.  राज्य निर्माण सेनानियों ने सरकार से मांग की चिन्हीकरण  की प्रक्रिया तुरंत लागू की जाए.  राज्य निर्माण सेनानियों ने इस मुद्दे को भी जोर-शो से उठाया कि अभी हाल ही में जो विधानसभा सत्र संपन्न हुआ. जिस तरह से विधायक एवं मंत्री आपस में व्यवहार कर रहे थे. किस तरह का माहौल सदन में था. वह माहौल बहुत ही निंदनीय था. इससे साफ लगता है. 
उत्तराखंड के विधायक और मंत्री केवल अपने विकास के लिए बैठे हैं. इनको जनता के विकास से कोई लेना देना नहीं. जिस तरह से वहां लड़ाई झगड़ा हो रहा था. यह बहुत ही निंदनीय है. इसकी हम सब घोर निंदा करते हैं. इससे साफ पता चलता है. इन लोगों की कितनी संकीर्ण मानसिकता है. यह उत्तराखंड का विकास भूल गए. कैसी भाषाओं का प्रयोग कर रहे थे. यह सब जनता देख रही है. जनता यह भी देख रही है की 2027 में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं. विधायक मंत्री जिस तरह से आपस में अभद्र भाषाओं का प्रयोग कर रहे हैं. क्या यह विकास कर सकते हैं. बैठक में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष डीएस गुसाईं गंभीर मेवाड़ बलवीर सिंह नेगी चंदन सिंह पवार गुलाब सिंह रावत राजेंद्र कोठारी प्रेम सिंह रावत हरि सिंह नेगी रमेश रतूड़ी गोविंद सिंह रावत राजपाल रावत महादेव रागड बृजेश डोभाल मायाराम उनियाल उर्मिला डबराल प्रेमा नेगी पुणे राणा सटेश्वरी बिष्ट अंजू गैरोला सरस्वती देवी लक्ष्मी बिष्ट सिद्धेश्वरी मनोरी जयंती नेगी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.  बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डीएस गुसाईं संचालन गंभीर सिंह मेवाड ने किया.

Related Articles

हिन्दी English